Tuesday, January 13, 2009

मकर संक्रांति

कल १४ जनवरी से मकर संक्रांति का पर्व शुरू हो रहा है। सूर्य इस दिन उत्तरायण में प्रवेश कर जाता है जिसका बहुत ही महत्व है। यह शुभ कार्यों को प्रारम्भ करने का भी दिन होता है।

तमिलनाडु में पोंगल और उत्तर भारत में लोहड़ी के नाम से भी मनाया जाता है। सूर्य का मकर राशि में प्रवेश भी होता है। इसी दिन से प्रयाग में माघ मेला शुरू हो जाता है जो एक महीने तक चलता है। हमारे यहाँ खिचड़ी का भी विधान है। सुबह सब लोग स्नान और पूजा करके दान देते हैं। तब गृहस्थ के बाकी कार्य आरम्भ होते हैं। इस दिन सूर्य पूजा करके जल जरुर चढाना चाहिए और मन में यह संकल्प करना चाहिए कि, 'हे सूर्य देव, अपनी ही भांति मेरा मन ज्योतिर्मय करो और सदा धर्म की राह पर चलने का साहस और विवेक दो'।

1 comment:

Anonymous said...

It is widely believed in Hindu community that - on every Makar sankranti day anyone who offers sacred water to Sun God & donates rice-pulse mix ,does get courage, patience & keeps glowing like Sun God.